रिजर्व पुलिस लाइन रामपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रिजर्व पुलिस लाइन रामपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

Friday, October 31, 2025 | October 31, 2025 Last Updated 2025-10-31T15:09:11Z
    Share
रिजर्व पुलिस लाइन रामपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

रामपुर। आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को भारत के लौह पुरुष, देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर जनपद रामपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया । पुलिस अधीक्षक, 

रामपुर विद्यासागर मिश्र के द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में सरदार पटेल के राष्ट्र-निर्माण में असाधारण योगदान, विशेषकर देश की अखंडता एवं प्रशासनिक एकीकरण में उनकी भूमिका को स्मरण करते हुए उनके चित्र की सम्मुख पुष्पार्जन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी । 
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, ने समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ और और सशक्त करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने की शपथ दिलायी गयी ।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक, ने कहा कि “लौह पुरुष सरदार पटेल जी ने जिस अटूट राष्ट्रीय एकता और समर्पण भाव से देश को एक सूत्र में बाँधने का कार्य किया, वही भावना हमें सदैव प्रेरित करती रहेगी ।

 उन्होंने कहा कि इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य समाज में एकता, अखंडता एवं आपसी सौहार्द के भाव को सुदृढ़ करना तथा युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण और प्रेरणा का संचार करना है ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close