*अंशुपाल रहे प्रथम, अमित यादव द्वितीय, अनुभव तृतीय
बहजोई: सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर बीएमबीएल जैन कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में “राष्ट्र की एकता के नाम” पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
दौड़ प्रतियोगिता में डी.फार्मा के छात्र अंशुपाल ने प्रथम, अमित यादव ने द्वितीय तथा अनभव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के निदेशक संभव जैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित निदेशक संभव जैन ने अपने उद्बोधन में छात्रों को राष्ट्र की अखंडता, एकता और समर्पण का संदेश दिया तथा सभी को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में डॉ. रामौतार सिंह, नागेश कुमार, अखिलेश कुमार, अंकित कुमार, नेत्रपाल सिंह सहित अनेक शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
समारोह का समापन “राष्ट्र की एकता, अखंडता और समर्पण” के नारों के साथ हुआ।