सम्भल के शहजादी सराय स्थित ई.वी.एम वी. वी . पैट वेयरहाऊस का मासिक निरीक्षण किया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सम्भल के शहजादी सराय स्थित ई.वी.एम वी. वी . पैट वेयरहाऊस का मासिक निरीक्षण किया

Friday, October 31, 2025 | October 31, 2025 Last Updated 2025-10-31T15:14:46Z
    Share
सम्भल के शहजादी सराय स्थित ई.वी.एम वी. वी . पैट वेयरहाऊस का मासिक निरीक्षण किया। 
जिलाधिकारी डाॅ. राजेन्द्र पैंसिया द्वारा सम्भल के शहजादी सराय स्थित ई.वी.एम वी. वी . पैट वेयरहाऊस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाऊस की साफ़ सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरे एवं लॉग बुक आदि सभी व्यवस्थाओं को चेक किया।
 जिलाधिकारी ने ईवीएम भण्डार कक्ष को चेक किया ।अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सम्भल को कक्षों एवं भवन की साफ सफाई कराने को लेकर निर्देशित किया। संबंधित को दीमक ट्रीटमेंट कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि छत पर लगा हुआ पानी का टैंक जोकि लीक हो रहा है उसको ठीक कराया जाए और उन्होंने कहा कि छत पर साफ सफाई का भी विशेष ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सम्भल रामानुज,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सम्भल डॉ मणिभूषण तिवारी एवं नायब तहसीलदार,एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close