रस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वी जयंती
रामपुर। आज दिनांक 31 अक्टूबर दिन शुक्रवार को मिलक नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक के वंदना सत्र में लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमान डॉ.राजकुमार माहेश्वरी, प्रधानाचार्य श्रीमान आनंदपाल सिंह जी ने संयुक्त
रूप से मां शारदे एवं लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्जन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमान चंद्रकेश जी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी राष्ट्रीय एकता के प्रतीक, वीर साहसी, सेनानी और लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई
पटेल जी का जन्म 31 अक्टूबर सन 1875 ई0 को गुजरात के नडीवाद में हुआ था। जब हमारा भारत देश आजाद हुआ तब हमारा मुल्क 565 से भी अधिक छोटी बड़ी देसी रियासतों में बटा हुआ था। उन्होंने 562 रियासतों का आसानी से विलय कर लिया परंतु जूनागढ़ हैदराबाद जम्मू कश्मीर की रियासत को सैन्य बल के रूप में विलय कराया।
बारदोली सत्याग्रह के सफलता के बाद वहां की महिलाओं ने उन्हें सरदार की उपाधि से सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ राजकुमार माहेश्वरी जी ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जीवन के विषय में बताते हुए कहा कि हमें सरदार वल्लभभाई पटेल जी से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बताए गए नियमों का पालन करना चाहिए। शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य था कि शिक्षा स्वाध्याय से हमें ग्रहण
करनी चाहिए और अपने के विषय का भी स्वाध्याय अवश्य करें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने सभी विद्यालय के छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि अपने सरदार वल्लभभाई पटेल जी से शिक्षा ग्रहण करें और उनके आदर्शों पर चलें। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन संगीत आचार्य शुभम सक्सेना जी ने किया।