प्रेसनोट दिनाँक – 30.10.2025
पुलिस शहीद स्मृति/राष्ट्रीय एकता दिवस के अन्तर्गत रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में दंगा नियंत्रण उपकरण आदि के साथ मॉक/बल्वा ड्रिल तथा वाद–विवाद ,चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ, डॉ. बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में 21 अक्टूबर, 2025 से 31 अक्टूबर, 2025 तक मनाए जा रहे पुलिस शहीद स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस समारोहों की श्रृंखला में,
आज दिनांक 30.10.2025 को रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री हृदेश कठेरिया के पर्यवेक्षण में रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड दंगा नियंत्रण उपकरण आदि के साथ मॉक/बल्वा ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान आरटीसी प्रशिक्षुयों एवं पुलिस लाइन के कर्मचारीगणों द्वारा पूरे जोश के साथ प्रतिभाग किया गया।
इसके अतिरिक्त रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ के परेड ग्राउण्ड स्थित विवेकानन्द हॉल में रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पुलिस परिवार के बच्चों व जनपद के विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा पुलिस शहीदों के योगदान में पुलिस स्मृति दिवस/राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह की श्रृखला के अन्तर्गत आयोजित वाद–विवाद ,
चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता में उत्सुकता व मनोबल के साथ प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम से सम्बन्धित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को दिनांक 31-10-2025 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा पुरुस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा । निर्णायक मण्डल में रामराजा यादव जिला अग्निशमन अधिकारी,
शैलेन्द्र बत्रा प्रधानाचार्य पुलिस मार्डन स्कूल, सुश्री जाकिरा नुसरत राजकीय बालिका इण्टर कालेज, मेरिलिन ए0 जॉन सिग्लर गर्ल्स इण्टर कालेज, मार्क्स नजम क्रिस्चन हॉयर सै0 स्कूल जनपद बदायूँ उपस्थित रहें। इस अवसर पर इन्द्रजीत सिंह प्रतिसार निरीक्षक व पुलिस के अन्य अधि0/कर्म0 गण उपस्थित रहें।