नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
फतेहगंजपूर्वी/क्षेत्र के ग्राम उचिसया में स्थित विद्या आई टी आई कॉलेज में आज 31 अक्टूबर दिन शुक्रवार को गोष्ठी आयोजित कर थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस के द्वारा अभियान चलाकर भारत सरकार के द्वारा बनाए गए तीन नवीन कानून जो की 1 जुलाई 2024 से लागू है के बारे में कॉलेज के सभी छात्राओं को जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी फरीदपुर संदीप सिंह ने नवीन कानूनों के बारे में -छात्राओं व अध्यापिकाओं को विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि नए कानून की प्रमुख विशेषताएं भारतीय न्याय संहिता बीएस भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता बीएनएस एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम bsa के प्रावधानों के तहत समयबद्ध एवं त्वरित न्याय व्यवस्था तथा क्रियान्वयन की प्रक्रिया एवं जीरो fir तथा E fir एवं महिला संबंधी अपराधों में fir साइबर संबंधी अपराधों में आईटी एक्ट fir के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराते हुए छात्राओं को जागरूक किया गया।
क्षेत्राधिकारी फरीदपुर संदीप सिंह ने छात्रों को बताया कि नए कानून 1 जुलाई 2024 से भारत में लागू किया जा चुके हैं जिसके लिए 30 अक्टूबर 2025 से 1 नवंबर 2025 तक तीन दिवसीय एनसीएल जनता अभियान चलाया जा रहा है। नुक्कड़, नाटक ,कार्यशाला और पंचायत कर लोगों को जानकारी प्रदान की जाएगी।