उम्मीद पोर्टल पर अपलोड होंगी वक्फ सम्पत्तियां

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उम्मीद पोर्टल पर अपलोड होंगी वक्फ सम्पत्तियां

Tuesday, October 14, 2025 | October 14, 2025 Last Updated 2025-10-14T13:50:00Z
    Share
उम्मीद पोर्टल पर अपलोड होंगी वक्फ सम्पत्तियां
बदायूँ : 14 अक्टूबर। ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालमन ने बताया कि शासन ने एकीकृत वक़्फ़ प्रबन्धन, सशक्तिकरण, दक्षता और विकास अधिनियम के अनुसार उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल

 https://umeed.minorityaffairs.gov.in पर मौजूदा वक़्फ़ सम्पत्तियों का विवरण निर्धारित समयावधि 05 दिसम्बर 2025 तक अपलोड किये जाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए जनपद स्तर पर दो सुन्नी एवं एक शिया वक़्फ़ कोआर्डिनेटर तैनात किये गये हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि उम्मीद पोर्टल पर मौजूदा वक़्फ़ सम्पत्तियों का विवरण अपलोड करने के लिए सुन्नी एवं शिया सेन्ट्रल वक़्फ़ बोर्ड लखनऊ के दो उच्चाधिकारियों को अप्रूवर के रूप में तथा मुख्य कार्यपालक/कार्यपालक अधिकारियों/मास्टर ट्रेनर को चेकर के रूप में नामित किया गया है। इसके साथ ही बोर्ड द्वारा जनपद के बड़े औकाफ़ से सम्बन्धित

 मुतवल्ली/प्रबन्ध समिति अनीस अहमद 9719453965 जावेद अहमद 8433114873(सुन्नी वक़्फ बोर्ड) एवं जाबिर जै़दी 8439501230(शिया वक़्फ बोर्ड) को जनपद के नोडल/कोआर्डिनेटर के रूप में नामित किया गया है,जो जनपद में अन्य मुतवल्लियों से सम्पर्क स्थापित कर उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल 2025 पर वक़्फ़ सम्पत्तियों का विवरण अपलोड कराए जाने की कार्यवाही करेंगे।

उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल 2025 पर वक़्फ़ सम्पत्तियों का विवरण अपलोड करने में आ रही समस्या के समाधान हेतु वक़्फ़ बोर्डों के नामित कार्मिकों से सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है। जिनका विवरण निम्नवत है। जनपद नोडल/कोआर्डिनेटर के रूप में नामित अनीस अहमद तथा जावेद अहमद(सुन्नी वक़्फ बोर्ड) एवं जाबिर जै़दी(शिया वक़्फ बोर्ड) को निर्देशित किया

 जाता है कि वह जनपद में स्थित मौजूदा वक़्फ़ सम्पत्तियों के सम्बन्धित मुतवल्लियों से सम्पर्क स्थापित कर उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल 2025 पर वक़्फ़ सम्पत्तियों का विवरण निर्धारित समयावधि 05 दिसम्बर 2025 तक फ़ीड/अपलोड कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने यह भी बताया कि वक्फ सम्पत्तियों का विवरण उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल पर फीड कराये जाने के सम्बन्ध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/सहायक सर्वे कमिश्नर वक्फ कार्यालय कक्ष संख्या-86 कलैक्ट्रेट बदायॅूं में हेल्पडेस्क स्थापित की गयी है। उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लि

ए वक़्फ़ का मुतवल्ली कम्प्यूटर के जानकार व्यक्ति के साथ किसी भी कार्यदिवस में सम्पर्क स्थापित कर सकता है। अथवा वक्फ़ बोर्ड द्वारा नियुक्त मुतवल्ली/ कोऑर्डिनेटरों से सम्पर्क स्थापित कर सकता है। बोर्ड द्वारा नियुक्त मुतवल्ली/कोऑर्डिनेटरों को निर्देशित किया जाता है कि बोर्ड के निर्देशानुसार वक्फ सम्पत्तियों का सम्पूर्ण विवरण पोर्टल पर समयान्तर्गत फीड कराना सुनिश्चित करें तथा प्रगति से प्रतिदिन अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराना सुनिश्चित करें।
-----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close