रन फॉर यूनिटी दौड़ का हुआ आयोजन।
मुजरिया थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ ने किया प्रतिभाग।
मुजरिया=रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन मुजरिया थाना पुलिस ने किया।दौड़ में थाना पुलिस स्टाफ ने प्रतिभाग किया।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया।
प्रातःकालीन समय में आयोजित दौड़ में प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना स्टाफ ने दौड़ में शामिल होकर एकता का संदेश दिया।राष्ट्र की एकता और अखंडता को कायम रखने में सरदार बल्लभ भाई पटेल के महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया।
इस अवसर पर थाना क्राइम इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, रघुवीर सिंह, रामवीर सिंह, बच्चू सिंह, कांस्टेबल अजीत सिंह, शोभित चौधरी, अमित कुमार,गोविंद,बदन सिंह,ललित कुमार,सहित समस्त स्टाफ ने प्रतिभाग किया।
इधर बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशन में आयोजित की गई प्रभात फेरियों के अवसर पर शिक्षकों संग बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
क्षेत्र के कोल्हाई,दरियापुर,रफीनगर, समसपुर बल्लू में बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार बल्लभ भाई पटेल के महत्वपूर्ण योगदान को याद किया।
पूर्व ए आर पी राजन यादव ने इस अवसर पर बच्चों और ग्रामीणों के साथ गोष्ठी में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के योगदान को नमन करते हुए एकता और अखंडता का संदेश दिया।