*महानगर किसान मोर्चा ने जताया मुख्यमंत्री जी का आभार*
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा प्रदेश के गन्ना किसानों को बड़ी राहत देते हुए गन्ने पर एमएसपी 30 रुपए प्रति कुंतल की बढ़ोतरी का आदेश जारी किया गया जिसके उपरांत किसानो में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलक्ष में बरेली महानगर किसान मोर्चा के पदाधिकारीयो ने
किसान मोर्चा के अध्यक्ष संजीव शर्मा दद्दा जी के नेतृत्व में एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पूर्णेश मिश्रा की उपस्थिति में प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया । पूर्णेश मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन की सरकार किसानों के हित के लिए हमेशा तत्पर रहती है और हमेशा किसानों के हित के लिए
काम करती है । महानगर किसान मोर्चा के अध्यक्ष संजीव शर्मा दद्दा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया एवं किसानों के हित के बारे में सोचने के लिए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिया ।
कार्यक्रम में निर्भय तिवारी महामंत्री किसान मोर्चा, सुरजीत सिंह चौहान ,अजय पाल शर्मा , नरेश मौर्य ,इस्लाम सुलतानी , मोहित पांडे , धर्मेन्द्र शर्मा एवं महानगर किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।