शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर में सप्तशक्ति संगम का कार्यक्रम संपन्न

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर में सप्तशक्ति संगम का कार्यक्रम संपन्न

Thursday, October 30, 2025 | October 30, 2025 Last Updated 2025-10-30T14:33:22Z
    Share
शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर में सप्तशक्ति संगम का कार्यक्रम संपन्न 
*धर्म और संस्कृति की रक्षक है भारतीय नारी - सीमा चौहान*

*नारी वह शक्ति जो घर को स्वर्ग बनाती है - दीपमाला गोयल*

      विद्या भारती विद्यालय शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर सिविल लाइन्स बदायूँ में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह एवं व्यवस्थापक नवनीप प्रताप सिंह के नेतृत्व में संपन्न किया गया, जिसमें नारी शक्ति ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। महिलाओं के सम्मान में विद्यालय की छात्रा बहिनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

     कार्यक्रम मां सरस्वती की वंदना के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षा नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, मुख्य अतिथि संघठक महाविद्यालय, सहसवान की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी एवं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गंगा 

समग्र राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्या एवं समाज सेविका सीमा चौहान ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
विद्यालय की बहिनों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर सभी का स्वागत किया। 

    कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सीमा चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय नारी धर्म और संस्कृति की रक्षक है। वह अपने मूल्यों और संस्कारों से अपनी संस्कृति और धर्म की रक्षा करती आई है। माता सीता, सती सावित्री जैसी नारियां इसके

 उदाहरण हैं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शुभ्रा माहेश्वरी ने समस्त नारी शक्ति को संकल्प दिलाया कि वे भारतीय संस्कृति, पर्यावरण सुरक्षा एवं अपने परिवार, समाज, राष्ट्र तथा विश्व कल्याण के लिए हर संभव कार्य करेंगी। 

     कार्यक्रम की अध्यक्षा दीपमाला गोयल ने सभी को आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि नारी वह शक्ति है, जो घर को स्वर्ग बना देती है। उन्होंने समस्त नारी शक्ति से आग्रह किया कि वह अपने अंदर की शक्तियों को पहचानें और समाज में सशक्त नारी की भूमिका अदा करें। 

    कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम की प्रमुख प्रियंका सिंह एवं रिया राजपूत ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की आचार्या बहिनों आयुषी, अंचल पाठक, कंचन गुप्ता, सुमन शर्मा, पूजा शर्मा, ज्योत्सना सिंह, पुष्पा श्रीवास्तव का पूर्ण सहयोग रहा। 

इस कार्यक्रम को सहयोग प्रदान करने में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार, आचार्य लालाराम वर्मा, राजीव कुमार सिंह, भोलेनाथ पाठक, सुबोध मिश्रा, रूपेंद्र सिंह, नरेश पाल सिंह, राकेश मिश्रा, अविलेश, मुकेश तिवारी, जयप्रकाश, निरंजन सिंह, राजकुमार गोला, देवेंद्र कुमार की प्रमुख भूमिका रही।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close