पर्यावरणीय समिति/ जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पर्यावरणीय समिति/ जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

Saturday, October 25, 2025 | October 25, 2025 Last Updated 2025-10-25T15:28:45Z
    Share
पर्यावरणीय समिति/ जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

विकास खण्ड रजपुरा के ग्राम सिसौना डांडा में जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन एवं अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा की अध्यक्षता में जिला पर्यावरणीय समिति/ जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। ठोस अपशिष्ट एवं प्लास्टिक अपशिष्ट के संबंध में चर्चा की गयी। प्लास्टिक के प्रयोग की रोकथाम के लिए क्या कार्य किए जा रहें हैं

 उसकी जानकारी प्राप्त की गयी तथा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एवं समस्त अधिशासी अधिकारियों नगर पालिका एवं नगर पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने अपने क्षेत्रों में इस पर कार्य करें तथा लोगों को जागरूक करें।बायो मैडीकल वेस्ट के निस्तारण के संबंध में भी चर्चा की गयी। स्वास्थ्य विभाग एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संबंधित अधिकारी इस पर मिलकर कार्य करें। 

वृक्षारोपण को लेकर चर्चा की गयी। जियो टैग को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा कि जो भी पौधे सूख गये हैं उनको हटाकर अन्य पौधे लगाये जाएं। उन्होंने ग्रीन चौपाल के विषय में बताते हुए कहा कि प्रत्येक माह के तीसरे शुक्रवार को ग्रीन चौपाल का आयोजन किया जाता है इसमें ग्राम प्रधान अध्यक्ष होते हैं।

प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा कि ग्राम सचिव भी ग्रीन चौपाल में रहें।ओडीएफ एवं ओडीएफ प्लस पर चर्चा की गयी। घाटों के रखरखाव को लेकर चर्चा की गयी। घाटों की साफ सफाई को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अर्थ गंगा के अन्तर्गत सम्भल कल्कि जैविक उत्पाद को लेकर चर्चा की गयी संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

उप निदेशक कृषि द्वारा जैविक खेती तथा प्राकृतिक खेती को लेकर जानकारी दी। पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी ने कहा कि राजघाट पर साफ सफाई की व्यवस्था रहे। अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा ने कहा कि गंगा किनारे गंगा टूरिज्म को लेकर प्लान तैयार किया जाए। गंगा नदी के आसपास विदेशी पक्षी आते हैं तथा रामसर वैटलैण्ड भी है। अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ने कहा कि गंगा नदी किनारे प्लास्टिक प्रतिबंधित रहे जहाँ प्लास्टिक बिक्री हो वहाँ

 जुर्माना लगाया जाए। प्लास्टिक प्रतिबंधित रहे लोगों में जागरूकता फैलायी जाए। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी प्रीति यादव, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञान सिंह,जिला पंचायती राज अधिकारी चेतेन्द्र पाल सिंह, 

 जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी रत्नेश कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आशीष सिंह,अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग राजीव कुमार,अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बबराला अमरेश तिवारी,एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close