नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
विकास प्राधिकरण बरेली ने जखीरा मोहल्ले में स्थित मौलाना तौकीर राजा खान के करीबी डॉक्टर नफीस के बारात घर को आज दूसरे दिन भी ध्वस्त करने के लिए कार्रवाई जारी रखी। जिसके लिए वीडीए टीम के द्वारा पुलिस बल के साथ आज रविवार सुबह लगभग 10:00 बजे डॉक्टर नफीस के बारात घर पहुंची ,जहां पर चार बुलडोजरों से बारात घर को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी भाई पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। आसपास के लोगों ने किसी तरह का कोई विरोध नहीं जताया। बरेली विकास प्राधिकरण की टीम ने बताया कि आज शाम 5:00 बजे तक बारात घर को पूरी तरीके से ध्वस्त कर दिया जाएगा।
वीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार के अनुसार रजा पैलेस बारात घर के लिए कोई भी मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था। मकान के नक्शे में ही बारात घर को संचालित किया जा रहा था। वीडिए के द्वारा बारात घर मलिक को वर्ष 2024 में नोटिस जारी किया गया था नोटिस देने के बाद भी बारात घर मालिक के द्वारा कोई भी नक्शा स्वीकृत नहीं कराया गया तो उसके बाद विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई को आगे बढ़ाया।
कार्रवाई के दौरान भी मौके पर कोई मानचित्र या साक्षी प्रस्तुत नहीं किया गया जिससे बारात घर की वैधता को साबित किया जा सके। बारात घर को ध्वस्त करने के लिए शनिवार को भी लगभग 7 घंटे तक लगातार चार बुलडोजरों से कार्रवाई की
गई। संयुक्त सचिव के मुताबिक बारात घर का निर्माण अवैध तरीके से किया गया था संयुक्त सचिव दीपक कुमार के मुताबिक बारात घर का निर्माण अवैध तरीके से किया गया था। जिसको पूरी तरीके से ध्वस्त करने के लिए आज भी कार्रवाई जारी है।
*नफीस ने दी थी थाना किला के इंस्पेक्टर को हाथ काटने की धमकी*
26 सितंबर को आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर राजा के बुलावे पर इकट्ठी हुई भीड़ में पुलिस टीम के ऊपर पथराव और फायरिंग की थी ।
इसके बाद से आरोपियों के ऊपर कारवाई का सिलसिला लगातार जारी है ।इसी क्रम में मौलाना के करीबी डॉक्टर नफीस के बारात घर को भेज के द्वारा ध्वस्त कर दिया गया डॉक्टर नफीस वही व्यक्ति है जिसने किला थाने के इंस्पेक्टर को हाथ काटने की धमकी भी थी। उक्त मामले में उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।
*फाईक एंक्लेव स्थित मकान को किया गया सील*
प्रशासन की सख्त कार्रवाई से सियासत में मची हलचल।
मौलाना को अपने मकान में पनाह देने वाले फरहत का फाईक एनक्लेव स्थित मकान को बरेली विकास प्राधिकरण के द्वारा शनिवार की शाम को सील कर दिया गया था, जो की अवैध तरीके से बनाया गया था। फरहत के मकान के पड़ोस में रहने वाले शहाबुद्दीन के अनुसार फरहत का परिवार यहां लगभग 6 वर्षों से रह रहा था। हालांकि परिवार के बारे में ज्यादा नहीं बता सके ,उनका कहना है कि बवाल के दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ।साथ ही साथ निर्दोषों को परेशान ना किया जाए।
बरेली विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव दीपक कुमार के अनुसार अब तक 170 करोड रुपए की संपत्ति जप्त की जा चुकी है। मौलाना के सभी करीबियों की संपत्ति की जांच जारी है। अवैध मिलने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।