अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से 03 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम (जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रूपये) बरामद की गयी ।*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से 03 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम (जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रूपये) बरामद की गयी ।*

Saturday, November 15, 2025 | November 15, 2025 Last Updated 2025-11-16T06:29:19Z
    Share

थाना दातागंज पुलिस तथा एएनटीएफ यूनिट बरेली द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से 03 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम (जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रूपये) बरामद की गयी ।

     वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं के निर्देशानुसार चैकिंग / पैदल गस्त व रोकथाम जुर्म जरायम व चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वस्तु व वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी दातागंज के कुशल पर्यवेक्षण

 मे आज दिनाँक 15.11.2025 को थाना दातागंज पुलिस व एएनटीएफ यूनिट बरेली द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला 01 सक्रिय तस्कर अभियुक्त चंदन गुप्ता पुत्र स्व0 लखपत राम गुप्ता नि0 ग्रा0 डहरपुर कलां थाना दातागंज जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया ।

 अभियुक्त के कब्जे से 03 किलो 100 ग्राम अवैध मादक अफीम (जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रूपये), 01 अदद मोबाइल फोन, नगद रूपया बरामद की गयी । जिसके सम्बन्ध में थाना दातागंज जनपद बदायूँ पर मु0अ0सं0 410 /25 धारा 8/18/29 एनडीपीएस एक्ट मे मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।



CLOSE ADS
CLOSE ADS
close