प्रेसनोट दिनाँक: 23, नवम्बर, 2025
थाना बिल्सी पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 890 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम (अन्तराष्ट्रीय अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये) सहित गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री हृदेश कठेरिया एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी श्री संजीव कुमार के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक श्री मनोज कुमार थाना बिल्सी बदायूँ के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम व अपराधियो व मादक पदार्थ से सम्बन्धित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 23.11.25 को बिल्सी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध अफीम सहित वजीरगंज से ग्राम दुधोनी को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम दीनदयाल पुत्र भीमसैन नि0ग्राम सिमर्रा भोजपुर थाना बिल्सी जनपद बदायूँ बताया। अभियुक्त के कब्जे से 890 ग्राम अवैध अफीम बरामद किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना बिल्सी पर मु0अ0सं0 463/25 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।