*प्रेस नोट: दिनाँक 07.11.2025*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन सभागार व शहीद स्थल रिजर्व पुलिस लाइन/ स्वतंत्रता संग्राम सैनानी शहीद स्थल कलेक्ट्रेट बदायूं में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आज दिनाँक 7 नवंबर, 2025 को राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के गौरवशाली 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, पुलिस लाइन बदायूं में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर, दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण पुलिस के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा सुना गया।
बदायूं पुलिस के सभी रैंक के अधिकारी/ कर्मचारीगण ने सामूहिक रूप से इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेकर राष्ट्र भक्ति की भावना का प्रदर्शन किया।
मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने संबोधन में 'वंदे मातरम' के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, कि यह राष्ट्रीय गीत भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणा , राष्ट्रीय गौरव एवं एकता का प्रतीक है। उन्होंने इस अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया।
इस राष्ट्रव्यापी उत्सव में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यह कार्यक्रम पुलिसकर्मियों के लिए देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने वाला सिद्ध हुआ।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,डॉ0 हृदेश कठेरिया व क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी लाइन/उझानी, डॉ0 देवेन्द्र कुमार, और प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह जनपद बदायूँ एवं प्रशासन व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।
इसके अतिरिक्त सभी क्षेत्राधिकारी द्वारा अपने सर्किलों में व समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाना प्रांगण में “वंदे मातरम” राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्मरण उत्सव आयोजित किया गया। थाना पर नियुक्त सभी पुलिसकर्मियों द्वारा राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” का सामूहिक गायन किया गया तथा माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया।