पूर्वी पुलिस के द्वारा 652 ग्राम अफीम के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पूर्वी पुलिस के द्वारा 652 ग्राम अफीम के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Saturday, November 8, 2025 | November 08, 2025 Last Updated 2025-11-08T13:56:43Z
    Share
पूर्वी पुलिस के द्वारा 652 ग्राम अफीम के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

जनपद बरेली/थाना फतेहगंज पूर्वी के उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह के द्वारा 7/11/2025 को रात्रि गस्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि शिवपुरी पेट्रोल पंप के पास करतोली की तरफ जाने वाली सड़क पर एक सलेटी रंग की बुलेट मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति नशीला पदार्थ (अफीम) को ले जाकर बेचने की फिराक में खड़े हुए हैं। 

मुखबिर की सूचना पाकर उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह अपनी टीम के हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह व शैलेंद्र प्रताप सिंह के साथ बिना विलंब किए अपने प्राइवेट वाहन से मुखबिर की बताई हुई जगह पर मुखबिर के साथ पहुंचे तो उन्होंने वहां एक बुलेट मोटरसाइकिल को खड़ा हुआ 

देखा मुखबिर ने इशारे से बताया मोटरसाइकिल के पास खड़े हुए दो व्यक्ति वही है उनके पास नशीला पदार्थ मौजूद है और वहां से चुपचाप चला गया। उसके बाद उप निरीक्षक व उनकी टीम छिपते हुए उन संदिग्ध व्यक्तियों के पास पहुंची तो वह पुलिस को देखकर सकपका गए और मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास करने लगे यह देखकर उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह व हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह के द्वारा उनको पकड़ लिया गया।

 जबकि मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा व्यक्ति मौका पाकर कूद कर पास के गन्ने के खेत में भाग गया जिसका पीछा कांस्टेबल शैलेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा किया गया। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम देवदत्त पुत्र यादराम निवासी ग्राम कुठला थाना फतेहगंज पूर्वी जनपद बरेली बताया। पुलिस के द्वारा तलाशी की बात पर उसने तलाशी देने से इनकार किया। 

उपरीक्षक जितेंद्र सिंह के द्वारा क्षेत्राधिकारी महोदय फरीदपुर को सूचित किया गया सूचना पाकर क्षेत्र अधिकारी फरीदपुर मौके पर पहुंचे और पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने के दौरान उसके पास उसके लोअर की जेब में चिपचिपा पदार्थ (अफीम)652 ग्राम व एक टच मोबाइल बरामद किया गया। जो दूसरा व्यक्ति मौका पाकर भाग गया था उसके बारे में जानकारी लेने पर देवदत्त ने बताया कि उसका नाम बृजेश पुत्र राम भरोसे निवासी बिहारीपुर तहसील दातागंज जनपद बदायूं है और वह रिश्ते में उसका सगा साला है। 

पकड़े गए अभियुक्त को मोटरसाइकिल संख्या यूपी 24 बी डी 1984 समेत थाना लाकर उसके खिलाफ थाना फतेहगंज पूर्वी लाकर 414/ 25 धारा 8/18/ 29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। अफीम के बारे में जानकारी लेने पर उसने बताया यह अफीम मेरे साले बृजेश की है वह इसको खरीद कर लाया था मैं लालच में जाकर उसके साथ बेचने जा रहा था।

थाना प्रभारी फतेहगंज पूर्वी संतोष कुमार ने बताया कि अभियुक्त को एनडीपीएस के अंतर्गत आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close