पास्को एक्ट में सजा काट रहा था
आज शनिवार को होनी थी उसकी रिहाई
नेशनल 24 लाइव जनपद बरेली
जनपद बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम वृंदावन निवासी 58 वर्षीय कैदी महेंद्र की केंद्रीय कारागार बरेली में मृत्यु हो गई। मृतक के भाई बेचेलाल के अनुसार उसका भाई महेंद्र ढाई वर्ष से बदायूं जेल में पास्को एक्ट के मामले में सजा भुगत रहा था। अभी 2 दिन पहले ही उसको बरेली केंद्रीय कारागार में शिफ्ट किया गया था सजा पूरी होने पर आज शनिवार को ही उसकी रिहाई होनी थी।
महेंद्र के परिवार वालों के अनुसार शनिवार की सुबह जेल प्रशासन के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि महेंद्र की मृत्यु हो गई है सूचना मिलते ही परिवार के लोग केंद्रीय कारागार बरेली पहुंचे और जेलर पर लापरवाही का आरोप लगाया।
पुलिस के अनुसार मृतक के सब का पोस्टमार्टम कराया गया है उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा । मृतक महेंद्र के परिवार में पत्नी और छह बच्चे हैं। आज रिहाई के दिन उसकी मौत की सूचना जाकर पूरे परिवार में कोहराम मच गया।