निवड़ि़या मार्ग पर डाबरीकरण का निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

निवड़ि़या मार्ग पर डाबरीकरण का निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ

Saturday, November 8, 2025 | November 08, 2025 Last Updated 2025-11-08T14:03:17Z
    Share
निवड़ि़या मार्ग पर डाबरीकरण का निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ
फतेहगंज पूर्वी।
दातागंज मार्ग से लिंक रोड भगवान कुंदन- निवड़ि़या मार्ग पर जिला पंचायत द्वारा पक्की सड़़क निर्माण कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। सबंधित कम्पनी के ठेकेदार नन्ने पाठक ने बताया निवड़िया मोंड से सात सौ मीटर की दूरी अत्तूनगला गांव की मोंड तक डाबरीकरण का कार्य कराया जाएगा।

जिसकी चौड़ाई करीब चार मीटर रहेगी।शुक्रवार से जेसीबी मशीन द्वारा सड़़क पर मिट्टी डालने का कार्य शुरू हो गया है ।ग्राम प्रधान बिलपुर बबिता मिश्रा के अथक प्रयासों द्वारा जिला पंचायत सदस्य अभिलाषा शर्मा पत्नी एडवोकेट नवीन शर्मा के द्वारा इस सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है 

जिससे दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों को अत्यंत राहत मिलेगी।इस सड़़क के निर्माण कार्य में फरीदपुर विधायक डॉक्टर श्याम बिहारी लाल द्वारा लगातार शासन को अवगत कराया गया उनके अथक प्रयास से ये सड़क निर्माण कार्य शुरू हो पाया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close