थाना प्रभारी ज्योति सिंह ने प्रधानों के साथ की बैठक शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील।
सहसवान मुजरिया थाना प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह ने परिसर में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था हेतु पुलिस के सहयोग की अपील की।
विगत दो दिन पूर्व मुजरिया का कार्यभार संभालने के बाद पहली बार क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह ने जनता और पुलिस के बीच सहयोग की अपील की।
मुजरिया थाना क्षेत्र में पुलिस की गश्त और अपराधियों पर नकेल के संबंध में इंस्पेक्टर ने आगंतुक संभ्रांत नागरिकों से अपराधियों को संरक्षण न देने की भी बात कही।
इस मौके पर एस आई अनिल कुमार,रघुवीर सिंह,योगराज सिंह,ललित कुमार,शोभित चौधरी,प्रधान पप्पू,विपिन कुमार शर्मा,सहित सभी ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
इधर बैठक उपरांत प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह ने कछला गंगा घट पर जाकर वृद्धाश्रम और कुष्ठ आश्रम में वृद्ध महिलाओं और बच्चों को मिठाई भोजन और कपड़ों का वितरण किया।
मुजरिया पुलिस ने मानवता की मिशाल पेश करते हुए गरीब और असहाय महिला पुरुषों को भोजन कराया।