चकबंदी पेशकार रिश्वत लेते हुए हुआ रंगे हाथों गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

चकबंदी पेशकार रिश्वत लेते हुए हुआ रंगे हाथों गिरफ्तार

Thursday, November 6, 2025 | November 06, 2025 Last Updated 2025-11-06T11:31:54Z
    Share
चकबंदी पेशकार रिश्वत लेते हुए हुआ रंगे हाथों गिरफ्तार

एंटी करप्शन टीम ने ₹15000 की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार*
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली 

जनपद बरेली /तहसील फरीदपुर भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम के द्वारा आज दिनांक 6 11.2025 को चकबंदी कार्यालय फरीदपुर में चकबंदी पेशकार रजत चौधरी को ₹15000 की नगद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

शिकायतकर्ता मोहम्मद आदिल पुत्र समीर खान निवासी ग्राम पदार्थपुर थाना फरीदपुर जनपद बरेली ने एंटी करप्शन टीम को एक शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसको दान में प्राप्त हुई जमीन को दाखिल खारिज कराए जाने के एवज में चकबंदी कार्यालय फरीदपुर के पेशकार रजत चौधरी (कनिष्क सहायक)ने दाखिल खारिज के बदले ₹15000 नगद रिश्वत की डिमांड की है। 

शिकायत को संज्ञान में लेते हुए भ्रष्टाचार निवास संगठन बरेली की टीम के द्वारा नियम अनुसार तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपनी टीम के साथ चकबंदी कार्यालय फरीदपुर में रजत चौधरी को ₹15000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया ।

ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली के द्वारा वैज्ञानिक कार्रवाई करते हुए रजत चौधरी के विरुद्ध कोतवाली बरेली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत

 कराया गया। आरोपी रजत चौधरी पुत्र बदन सिंह निवासी ग्राम रूपपुर टंडोला थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद का निवासी है। वर्तमान में वह चकबंदी कार्यालय फरीदपुर में पेशकार के पद पर तैनात है।

एंटी करप्शन टीम ने आम जनता से की अपील

एंटी करप्शन क्रीम के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल के द्वारा जनता से अपील की गई की अगर कोई भी सरकारी कर्मचारी यह अधिकारी उससे रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली कार्यालय पर संपर्क करें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close