सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में वनस्पति विज्ञान के जनक जगदीश चंद्र बसु का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
मिलक रामपुर आज दिनांक 29 नवम्बर 2025 दिन शनिवार की मिलक नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज मिलक में बन्दना सत्र में वनस्पति विज्ञान के जनक सर जगदीश चन्द्र बसु का जन्मदिवस विज्ञान के प्रसिद्ध वैज्ञानिक के रूप में मनाया गया। जिसका शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आनंद पाल सिंह, वरिष्ठ सदस्य श्री बाबूराम गंगवार ने माँ सरखती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर किया। कार्यक्रम में बहन कशिश व राशि ने गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता जीवविज्ञान प्रवक्ता नरेन्द्र गंगवार ने इनके जीवन से प्रेरणा लेने को प्रेरित किया।
रसायन विज्ञान प्रवक्ता श्री सोनू पाण्डेय जी ने भैया बहनों को बर्फ से दूध उबालना, बानी से आग जलाना आदि प्रयोग समझाकर करके दिखाए। भैया रितिक, बहन संध्या मान्यता वरिया ने नारी सशक्तिकरण का नाटक प्रस्तुत किया।
श्री बाबूराम जी ने भैया। बहिनों को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर उन्हें जीवन में धारण करने को कहा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने जादिीश चन्द्र बसु के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला व
सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य शुभम सक्सेना ने किया।