आया जन्मदिन श्याम का,देखो देखो नजारा खाटू धाम का......
श्याम जन्मोत्सव पर हुए संकीर्तन में झूमें भक्त,लगे हारे के सहारे के जयकारे
भक्तों ने धूमधाम से मनाया खाटू श्याम का जन्म दिन
फतेहगंज पूर्वी - देव उठान एकादशी,शीश के दानी बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर मोहल्ला साहूकारा के राधा रमण नया मंदिर में एक शाम खाटू बाले के नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया।संकीर्तन में शाहजहापुर से आये रघुवीर सिंह लक्खा ने खाटू श्याम जी के भजनों को प्रस्तुत किया।आया जन्मदिन श्याम का....,हारे के सहारे आजा....,नैना जो मिले हैं घनश्याम से....,तीन बाण के धारी तीनों बाण चलाओ ना...
भजनों पर भक्त भाव बिभोर हो गये।फरीदपुर के गोपाल मिश्रा ने भी अपने भजनों पर भक्तों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।सभी श्याम प्रेमियों द्वारा बहुत धूमधाम संकीर्तन का आनंद लिया गया।मंदिर के मुख्य प्रबंधक विश्व मोहन अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को देवोत्थान एकादशी व बाबा के जन्मोत्सव के उपलक्ष में बाबा श्याम का तृतीय कीर्तन आयोजित किया गया है।जिसमें बाहर से आए हुए
कलाकारों के अलावा नगर की भी सभी श्याम प्रेमी उपस्थित रहे हैं।वहीं भजन संध्या देर रात्रि तक चली।भजन संध्या के बाद सभी भक्तों द्वारा बाबा खाटू श्याम की आरती की गई और बाबा के जन्मदिन पर आतिशवाजी की गई , बाबा को 56 भोग लगाया गया उसके पश्चात मंदिर प्रबंधन द्वारा सभी श्याम प्रेमियों को प्रसाद वितरण किया गया
।संकीर्तन में विश्व मोहन अग्रवाल,सतीश सिंघल, विश्व रंजन अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल,विकास अग्रवाल सोनू,गिरीश अग्रवाल,प्रदीप अग्रवाल,राजीव अग्रवाल,प्रमोद राठौर,पवन गुप्ता, पंडित उमेश चंदशर्मा,आकाश अग्रवाल, शिवम दिक्षित,हार्दिक,प्रिंस,आदि मौजूद रहे।