विकलांग आश्रम वजीरगंज में बच्चों को फल मिठाई और वस्त्र वितरण कर जन्मदिन मनाया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विकलांग आश्रम वजीरगंज में बच्चों को फल मिठाई और वस्त्र वितरण कर जन्मदिन मनाया।

Thursday, November 6, 2025 | November 06, 2025 Last Updated 2025-11-07T03:26:54Z
    Share
विकलांग आश्रम वजीरगंज में बच्चों को फल मिठाई और वस्त्र वितरण कर जन्मदिन मनाया।
वजीरगंज में आकाशदीप शेरा बैंकट हॉल अमित वार्ष्णेय समाजसेवी ने अपने पुत्र के जन्मदिन के उपलक्ष में विकलांगों की मदद कर अपने पुत्र के हाथों से विकलांग आश्रम वजीरगंज पर फल व मिठाई वस्त्र सहित वितरण किए। ओर अपने पुत्र आरुष वार्ष्णेय का जन्मदिन को आश्रम में बड़े ही धूमधाम से मनाया।

 सभी बच्चों को आर्थिक मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने का वादा किया। विकलांग आश्रम वजीरगंज बदायूं के अध्यक्ष उनीश पाल सिंह ने उनका बहुत बहुत आभार व्यक्त किया। ओर बच्चे की दीर्घ आयु की कमाना की। विकलांग आश्रम वजीरगंज प्रभारी सुनीरा सिंह गौर ने पटका पहनाकर सम्मानित किया। फल व मिठाई वस्त्र लेने के बाद विकलांग आश्रम वजीरगंज के सभी बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर अध्यक्ष उनीश पाल सिंह, सुनीरा सिंह गौर, चंचल यादव,सर्वेश उपाध्याय, आकाश कुमार, विनोद कुमार भारती, आशु ,सहित आश्रम के सभी लोग मौके पर मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close