01 दिसंबर 2025 को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग

Notification

×

All labels

All Category

All labels

01 दिसंबर 2025 को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग

Monday, December 1, 2025 | December 01, 2025 Last Updated 2025-12-01T13:06:09Z
    Share
आज दिनांक 01 दिसंबर 2025 को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग
 बदायूं द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधानसभा सहसवान में बालक बालिकाओं की सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की माननीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन खेल मैदान जरीफनगर(दहगवां)के प्रांगण में किया गया। जिसमें दिनांक 01 दिसंबर 2025 को कबड्डी एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री सुभाष चंद्र गुप्ता जिला उपाध्यक्ष भाजपा बदायूं एवं  नमित गुप्ता ब्लॉक प्रमुख दहगवा पुत्र द्वारा 100 मी सब जूनियर वर्ग की बालक को की दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम में आए सभी खिलाड़ियों को अपने जीवन में खेल के प्रति सजग रहने एवं उनमें बढ़ चढ़कर प्रतिभा करने हेतु प्रेरित किया गया तथा सरकार द्वारा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता देने की जानकारी दी गई।प्रतियोगिताओं में जूनियर 400 मी दौड़ पुरुष प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विपिन यादव,जूनियर 100 मी पुरुष में प्रथम स्थान मुकेश,जूनियर 200 मी पुरुष में प्रथम स्थान मुकेश,जूनियर 1500 मी पुरुष में प्रथम स्थान मनोज ,सब जूनियर बालिका 100 मीटर में प्रथम स्थान मानसी चौधरी,सब जूनियर बालिका 800 मीटर में प्रथम स्थान खुशबू, गोला फेंक सब जूनियर बालक वर्ग प्रथम स्थान यश बाबू,गोला फेंक जूनियर बालक वर्ग प्रथम स्थान आरोन मसीह ,गोला फेंक सीनियर बालक वर्ग प्रथम स्थान अमृतांश कौशिक , जूनियर वर्ग पुरुष कबड्डी में पिंडोंल की टीम
जूनियर वर्ग महिला कबड्डी में कस्तूरबा जरीफ नगर की टीम प्रथम खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकासखंड दहगवा एवं सहसवान विशाल पाल एवं अनुज कुमार सागर द्वारा किया गया। इस अवसर पर पीटीआई सुरेश चंद्र, अनूप कुमार, विपिन यादव, देवेंद्र कुमार, देव किशन यादव उपस्थित रहे । 
समस्त दैनिक समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशित करने का कष्ट करें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close