रामपुर। आज दिनांक 22 दिसंबर 2025 दिन सोमवार को थाना कैमरी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मोनिश पुत्र हनीफ निवासी ग्राम टेहरी ख्वाजा थाना खजुरिया
जनपद रामपुर को ढिल्लन स्कूल से पहले खरला की पुलिया से गिरफ्तार किया गया जिसकी जामा तलाशी से 01 अदद चाकू नाजायज बरामद हुआ ।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना कैमरी पर मु0अ0सं0-190/2025 धारा 4/25 A. ACT एक्ट बनाम मोनिश उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।