प्रेस नोट दिनाँक 26.12.2025
थाना जरीफनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मदारपुर में दो पक्षों के मध्य मारपीट व झगड़ा होने पर अभियोग पंजीकृत कर 07 वांछित अभि0गण को गिरफ्तार किया गया
संवाददाता प्रदीप यादव जरीफ नगर सहसवान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशानुसार चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा ग्राम मदारपुर में दो पक्षों के मध्य भूमि विवाद को लेकर हुए
मारपीट व झगड़े के सम्बन्ध में मु0अ0स0 317/2025 धारा 191(2)/193(3)/190/115(2)/352/351(2)/110/118(1)/117(3) बीएनएस में वांछित 07 अभियुक्तगण 1.
पवन कुमार पुत्र भाऊ सिंह 2. छोटेलाल पुत्र बुलाकीराम, 3. नरेन्द्र पुत्र चिम्मन सिंह, 4. प्रमोद पुत्र हेमपाल, 5. अर्जुन पुत्र भाऊ सिंह, 6. आलोक पुत्र गंगा सिंह व 7.
अशोक कुमार पुत्र गंगा सिंह निवासी गण ग्राम मदारपुर थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ को आज दिनाँक 26.12.2025 को मदारपुर मोड़ पर से गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।