मुजरिया थाना में मिशन शक्ति केंद्र हुआ प्रभावी।
मुजरिया=मुजरिया थाना परिसर में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महिला पुलिस स्टाफ की सक्रियता बढ़ाई गई है।महिला शिकायतों को प्राथमिकता के साथ समाधान कराने के लिए अलग से महिला प्रकोष्ठ बनाया गया है।
थाना मुजरिया प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना और उनकी समस्याओं को त्वरित समाधान करना मिशन शक्ति केंद्र का महत्वपूर्ण कार्य है।
सहसवान मुजरिया पुलिस द्वारा मिशन शक्ति केंद्र को प्रभावी बनाने के लिए चौराहे,गांव गांव,
सार्वजनिक स्थानों और शिक्षण संस्थाओं में जाकर गोष्ठी करना और जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं शिकायतों को सुनने का कार्य किया जा रहा है।
मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी योगराज सिंह उपनिरीक्षक,महिला कांस्टेबल मीनाक्षी और लक्ष्मी ने मिशन शक्ति योजना को सफल बनाने की कवायद शुरू कर दी है।
बॉक्स=
महिला सशक्तिकरण का उदाहरण हैं मुजरिया इंस्पेक्टर ज्योति सिंह।बदायूं महिला थाना के अतिरिक्त मुजरिया थाना खासकर महिलाओं के लिए आवंटित।
मुजरिया थाना पिछले दो वर्षों से जनपद में महिला थानाध्यक्ष का थाना माना गया है।प्रदेश सरकार की योजना के अंतर्गत जनपद में महिला थाना के अतिरिक्त एक अन्य
सामान्य थाना का प्रभार महिला के हाथ रहने की कवायद शुरू होते ही पहली बार महिला इंस्पेक्टर के रूप में रेनू सिंह ने प्रभार संभाला था,उसके बाद आरती कौशिक थानाध्यक्ष बनाई गईं लेकिन बीच में महिला अधिकारी न होने के कारण सुरेन्द्र सिंह को थानाध्यक्ष बनाया गया।लेकिन पुनः
महिला थाना बदायूं से लाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना मुजरिया में ज्योति सिंह को प्रभारी निरीक्षक बनाया है,जोकि महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए संकल्पित हैं।