नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
फतेहगंज पूर्वी स्टेशन रोड पर स्थित शिव मंदिर के पास हो रही श्रीमद् भागवत कथा के आज पंचम दिवस पर महामंडलेश्वर श्री शिवानंद महाराज जी के द्वारा बताया गया कि दीनानाथ से निराला इस जग में कोई और नहीं भोलेनाथ से निराला इस जग में कोई और नहीं। महाराज जी के द्वारा गंगा जल की पवित्रता के बारे में भी विस्तार से बताया गया । गंगा में स्नान करने से समस्त जनों के पाप कट जाते हैं और गंगा जल में कभी कीड़े नहीं पनपते चाहे गंगाजल कितने भी वर्षों तक आपके घर में रख रहे कभी भी खराब नहीं हो सकता ऐसी है गंगाजल की पवित्रता। इसी के साथ महाराज जी के द्वारा भगवान श्री राम के जीवन की लीला का वर्णन सुनाया गया किस प्रकार से भगवान श्री राम ने 14 वर्षों के बनवास के दौरान अनेक राक्षसों का वध करते हुए लंका पर विजय प्राप्त की और वापस अयोध्या लौटकर राजगद्दी संभाली।
इसके बाद भगवान बावन अवतार की कथा को सुनाते हुए भगवान वावन अवतार के दर्शन कराए। इस दौरान पंडाल में मौजूद सभी महिला एवं पुरुष ने भगवान वावन अवतार की निछावर की। इसके बाद पूज्यनीय महामंडलेश्वर के द्वारा व्यास गद्दी की आरती करायी गयी और सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।
श्रीमद्भागवत कथा में पधारे विशेष रुप से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा की नेता जवाहरलाल, लक्ष्मी नारायण रुद्रकांत अवस्थी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सुरेश कुमार भैया जी,
राहुल गुप्ता, प्रधान विनोद मिश्रा ,रवि प्रकाश, रजनीश पाठक, नगर पंचायत चेयरमैन संजय पाठक, पत्रकार बंधु आकाश अग्रवाल, राजन उपाध्याय, शिवम दिक्षित, पवन गुप्ता एवं नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।