जनपद में यू.पी. 112 के 15 नए वाहनों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ ने दिखाई हरी झण्डी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जनपद में यू.पी. 112 के 15 नए वाहनों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ ने दिखाई हरी झण्डी

Wednesday, December 24, 2025 | December 24, 2025 Last Updated 2025-12-24T11:03:41Z
    Share
जनपद में यू.पी. 112 के 15 नए वाहनों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ ने दिखाई हरी झण्डी
              आज दिनाँक 24.12.2025 को पुलिस लाइन बदायूँ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा मुख्यालय से जनपदीय यू0पी0 112 शाखा को प्राप्त 15 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह नए वाहन उन वाहन के स्थान पर उपलब्ध कराए गए हैं जो 'कंडम' श्रेणी में आ गये थे। 

              यह वाहन जनपद की आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र, रेस्पॉन्स टाइम को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इनके संचालन से पुलिस बल को घटनास्थल पर त्वरित पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। 
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 हृदेश कठेरिया, क्षेत्राधिकारी नगर  रजनीश कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी उझानी डा0 देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात कर्मवीर सिंह, आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close