जीजा-साली ने जहर खाकर दी जान, 2 दिन से लापता थे दोनों; बाईपास किनारे मिली लाश

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जीजा-साली ने जहर खाकर दी जान, 2 दिन से लापता थे दोनों; बाईपास किनारे मिली लाश

Thursday, December 25, 2025 | December 25, 2025 Last Updated 2025-12-26T07:17:54Z
    Share
जीजा-साली ने जहर खाकर दी जान, 2 दिन से लापता थे दोनों; बाईपास किनारे मिली लाश

 संपादक राहुल शर्मा की रिपोर्ट बदायूं

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. घर से दो दिन से लापता जीजा और साली ने सड़क किनारे जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना धूममानिकपुर बाईपास की है, जहां दोनों बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़े मिले. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, 

जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि युवक गाजियाबाद का रहने वाला था, वहीं युवती मेरठ की रहने वाली थी. दोनों में प्रेम-प्रसंग चल रहा था.

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 9 बजे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी कि धूम मानिकपुर बाईपास के किनारे एक युवक और युवती बेसुध हालत में पड़े हैं. सूचना मिलते ही बादलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बादलपुर ले जाया गया.

 सीएचसी में डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक की हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. एंबुलेंस से ले जाते समय युवक ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया.

गाजियाबाद और मेरठ के रहने वाले थे मृतक

पुलिस के अनुसार, मृतक युवक की पहचान आशीष (32) पुत्र बेदू, निवासी ग्राम उजैड़ा निवाड़ी, गाजियाबाद के रूप में हुई. वहीं युवती की पहचान आंशिक (19) निवासी ग्राम पथौली सरूरपुर मेरठ के रूप में हुई. दोनों आपस में जीजा और साली थे.

2 दिन पहले घर से हुए थे लापता

थाना प्रभारी अमित भड़ाना ने बताया कि दोनों 22 दिसंबर से अपने-अपने घरों से लापता थे. उनके परिजनों ने स्थानीय थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. बुधवार रात दोनों धूममानिकपुर बाईपास पहुंचे और वहीं अपने साथ लाया हुआ

 जहरीला पदार्थ खा लिया. शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. आशंका है कि किसी पारिवारिक या सामाजिक दबाव के चलते दोनों ने यह खौफनाक कदम उठाया है.
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close