फतेहगंज पूर्वी।
अंधरपुरा से फतेहगंज पूर्वी बिजलीघर पर आने वाली 33 केवी लाइन का खम्भा आज गुरूवार सुबह सात बजे टिसुआ के पास किसी वाहन के द्वारा टक्कर मार के तोड़़ दिया। जिसके बाद फतेहगंज पूर्वी की बिजली सप्लाई बंद हो गई।जिसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे
और मरम्मत कार्य में जुट गए।बिजली का खम्भा टूटने के कारण आसपास के खम्भों के तार भी टूट गए थे।पूरे दिन जेई रामसिंह कर्मचारियों के साथ युद्ध स्तर पर बिजली व्यवस्था को सुचारू करने के लिए जुटे रहे ।नया खम्भा मंगवाकर लगवाया गया।फिर भी बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो पाई।
बारह घण्टे तक बिजली सप्लाई नही होने के कारण लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर बैटरी जवाब दे गए, घरों में लगे पानी के टैंक भी खाली हो गए।
जेई रामसिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन द्वारा हाईटेंशन लाइन का खम्भा टूट गया था। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।