किसान सम्मान निधि की किस्त 4000 करने की मांग, भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

किसान सम्मान निधि की किस्त 4000 करने की मांग, भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

Tuesday, December 23, 2025 | December 23, 2025 Last Updated 2025-12-23T14:31:02Z
    Share
किसान सम्मान निधि की किस्त 4000 करने की मांग, भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

रामपुर। किसानों के मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती पर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता मंगलवार को निरीक्षण भवन मिलक में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर भारतीय किसान संघ ने किसानों से जुड़ी पांच प्रमुख मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार अंकित अवस्थी को सौंपा।
ज्ञापन में किसान संघ ने मांग की कि किसानों को मिलने वाली किसान सम्मान निधि की किस्त 2000 की बजाय 4000 रुपये की जाए, जिससे किसानों को सालाना 12000 रुपये का वास्तविक लाभ मिल सके।

गौवंश से तबाह हो रही फसल

संघ ने आरोप लगाया कि जनपद रामपुर में गौवंश किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है। खंड विकास अधिकारी मिलक को कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। संघ ने चेतावनी दी कि यदि किसान खेती से मुंह मोड़ लेंगे तो देश के सामने बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। तत्काल गौवंश को पकड़कर गौशालाओं में भेजने की मांग की गई।

निजी स्कूलों में NCERT अनिवार्य करने की मांग

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि जनपद के सभी निजी स्कूलों में NCERT पाठ्यक्रम अनिवार्य किया जाए। आरोप लगाया गया कि निजी स्कूल संचालक अपनी मर्जी से निजी दुकानों की किताबें थोप रहे हैं, जिससे गरीब किसानों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।

राशन कार्ड काटने का मामला

किसान संघ ने खंड विकास अधिकारी और सप्लाई इंस्पेक्टर मिलक पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबों के राशन कार्ड गलत तरीके से काटे जा रहे हैं। ऐसे सभी कार्ड तत्काल जोड़े जाएं, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।

मंदिर की जमीन पर कब्जे का आरोप

ग्राम मदानगला में मंदिर की जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जे का आरोप लगाते हुए संघ ने कहा कि उपजिलाधिकारी को जानकारी होने के बावजूद लेखपाल की साठगांठ के कारण कार्रवाई नहीं हो रही। जमीन खाली कराकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद, जिला बी प्रमुख सुमित कश्यप, ब्लॉक मंत्री मिला राम बहादुर गंगवार, नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष मिंटू तिवारी, यशपाल श्रीवास्तव, अनमोल राणा, अरुण श्रीवास्तव, अमन कुमार, संजू शर्मा, आकाश कश्यप, अरुण गंगवार, राहुल गंगवार सहित बड़ी संख्या में किसान संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close