ओ लेवल एवं सीसीसी का प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु करें ऑनलाइन आवेदन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ओ लेवल एवं सीसीसी का प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु करें ऑनलाइन आवेदन

Tuesday, December 2, 2025 | December 02, 2025 Last Updated 2025-12-02T14:03:46Z
    Share
ओ लेवल एवं सीसीसी का प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु करें ऑनलाइन आवेदन
संवाददाता प्रदीप यादव जरीफनगर सहसवान

बदायूँ: 02 दिसम्बर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जनपद के अन्य पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक व युवतियों को सूचित करते हुए बताया कि जो एक वर्षीय ओ लेवल एवं तीन माह का सीसीसी कम्प्यूटर का निःशुल्क कोर्स करने के इच्छुक हों तथा निर्धारित योग्यता व शर्ते पूर्ण करते हों, वह कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कक्ष सं0-118 विकास भवन, बदायूँ में सम्पर्क करके विभाग की वेवसाईट backwardwelfare.up.nic.in एवं

 obccomputertraining.upsdc.gov.in पर द्वितीय चरण की संशोधित समय सारिणी के अनुसार 04 दिसम्बर 2025 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदक अपना ऑनलाइन आवेदन का प्रिन्ट आउट प्राप्त करके आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं हाईस्कूल तथा इण्टर की मार्कशीट की छायाप्रति लगाकर आवेदन पत्र 04 दिसम्बर 2025 को सायं 5ः00 बजे तक कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण

 अधिकारी के कक्ष सं0-118 विकास भवन, बदायूँ में जमा करा दें।
उन्होंने निर्धारित नियम व शर्तों के बारे में बताया कि इस योजना के अन्तर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र दोनों में समान रूप से आय सीमा अधिकतम एक लाख रुपए वार्षिक होनी

 चाहिए। ओ लेवल एवं सीसी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए (10+2) इण्टरमीडिएट न्यूनतम् शैक्षिक अर्हता आवश्यक है। आवेदक की उम्र 35 वर्ष से अधिक न हो। आवेदक बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न लेता हो। आवेदक पिछड़ा वर्ग से सम्बन्धित हो।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close