रामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद लखनऊ के उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्रीमान चौधरी राजकुमार सिंह जी के द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद रामपुर का आज दिनांक 1 दिसंबर 2025 दिन सोमवार को जनपद रामपुर का भ्रमण किया गया जो कि सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से अपने चार सहयोगी पदाधिकारी गणों के साथ रामपुर पहुंचे तथा रेलवे स्टेशन पर प्रातः 10 बचकर 40 मिनट पर पहुंचे थे। जिनका कि जिला कार्यकारिणी के जिला अध्यक्ष पंडित राम बाबू शर्मा ने अपने सभी सहयोगियों सहित
पहुंचकर पुष्प माला पहना करके तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया है। इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि आज सरकार कर्मचारियों का निरंतर शोषण कर रही है और और कर्मचारी कार्य के बोझ से दब जाने के कारण अपनी निजी जिंदगी में भी आने को समस्याओं से दिन प्रतिदिन जूझ रहे हैं। निर्वाचन कार्य में बूथ लेवल अधिकारी के रूप में कार्यरत कर्मचारियों को एस आई यार के पर पत्रों के भरवाने के बहाने अधिकारी इतना दबाव बना रहे हैं कि हमारे कर्मचारी मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर आत्महत्या भी कर रहे हैं
परंतु इस निर्मोही सरकार के अधिकारी अभी तक कोई भी संज्ञान नहीं ले रहे हैं। एक तरफ कर्मचारी अपने जीवन लीला समाप्त करके सरकार के इस कार्य को अपने कार्य के अतिरिक्त समय निकाल करके अक्षरशः आदेशों का पालन कर रहे हैं। प्रवीण चौधरी प्रदेश महामंत्री ARP ने कहा सरकारें उनके बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को भी बहाल नहीं कर रही है। जिसके कारण कर्मचारी बिना पेंशन के ही अपनी
जान गंवा रहे हैं। और सभी राजनेता गण 4 से 5 पुरानी पेंशनों का लाभ उठा रहे हैं। जोकि एकदम संविधान की विपरीत है जिस देश में एक संविधान से देश चल रहा है उसमें यह राजनेता कर्मचारियों को साथ भेदभाव क्यों कर रहे हैं यह बहुत ही गंभीर और चिंता का विषय है। इस अवसर पर अनिल बाबरे जिला महा मंत्री सहारनपुर,
वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुराद अली खान ,जिला मंत्री जगदीश पटेल,संगठन मंत्री दिलशाद अली पाशा , संयुक्त मंत्री बरकत अली, मीडिया प्रभारी अमित कुमार केवट , कोष अध्यक्ष चौधरी विश्व बंधु , संप्रेक्षक वेद प्रकाश गंगवार, सुरेंद्र सिंह,ARP आलोक मिश्रा, पृथ्वी सिंह, पारीतोश चौहान, रोहित शर्मा ,इंदल सिंह आदि थे।