केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष

Notification

×

All labels

All Category

All labels

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष

Sunday, December 14, 2025 | December 14, 2025 Last Updated 2025-12-14T10:48:04Z
    Share
भारतीय जनता पार्टी को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ 

उत्तर प्रदेश /लखनऊ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया। केंद्रीय मंत्री पीयूष स्कूल ने कहा कि सर्वसम्मति से पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। ऐलान करने के बाद शंखनाद हुआ ढोल नगाड़े बजे और सभी लोग खड़े हो गए। भूपेंद्र चौधरी ने आगे बढ़कर पंकज चौधरी का हाथ ऊपर उठाया और उन्हें भारतीय जनता पार्टी का झंडा 20 सौंपा पंकज चौधरी इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दो कुर्सी छोड़कर बैठे हुए थे। अध्यक्ष चुने जाने के बाद पंकज चौधरी मुख्यमंत्री के बगल वाली कुर्सी में आकर बैठ गए। शनिवार को पंकज चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया था पंकज चौधरी के अलावा किसी और ने अपना कोई भी नामांकन दाखिल नहीं किया ऐसे में स्थिति स्पष्ट हो गई थी कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के करीवी केंद्रीय वित्त मंत्री और सात बार के लोकसभा सांसद पंकज चौधरी को ही उत्तर प्रदेश का भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सहित, भारतीय जनता पार्टी के 10 नेताओं ने पंकज चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा था। 
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में लगभग 15000 भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपलब्ध थे। कार्यक्रम स्थल को फूल मालाओं से सजाया गया है जश्न का माहौल बना हुआ है चारों तरफ ढोल नगाड़े बज रहे हैं इस दौरान कुछ सपेरे भी वहां पर पहुंचे और उन्होंने बीन बजा कर नागिन डांस करते हुए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। 

*पिछले 11 महीनों से चल रही थी प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मशक्कत*
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पिछले 11 महीने से कड़ी मशक्कत चल रही थी 15 जनवरी 2025 तक ही नए प्रदेश अध्यक्ष बनाने की बात कही गई थी लेकिन उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर सीट का उपचुनाव फिर महाराष्ट्र ,हरियाणा ,दिल्ली और बिहार विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त का मामला चला चला गया। तब कहीं अब जाकर प्रदेश को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष।

पंकज चौधरी का जन्म 20 नवंबर 1964 को उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर में हुआ। वह गोरखपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट भी है। राजनीति में आने से पहले उनका परिवार सामाजिक और पारिवारिक रूप से बहुत मजबूत रहा। उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा एक बेटा और उनकी एक बेटी है। पंकज चौधरी 1989 में गोरखपुर नगर निगम से नगर पार्षद चुने गए 1990 में जिला कार्य समिति के सदस्य चुने गए और उसी वर्ष गोरखपुर से महापौर भी चुने गए। पार्टी संगठन में उनकी पकड़ बहुत ही मजबूत बनी रही आरएसएस से भी उनके संबंध बहुत ही ज्यादा मधुर है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close