फतेहगंज पूर्वी।
नगर के मोहल्ला मुगलान निवासी शबीना ने अपने ससुराल वालों पर मारपीट सहित दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर एक कार और दो लाख रुपए दहेज में मांगने का आरोप लगाया है।
नगर के मोहल्ला मुगलान की महिला शबीना ने तहरीर देकर बताया गया उसकी शादी 2022 में पीर मोहम्मद निवासी गांव
रहमान नगर चौकी नगरिया मोंड थाना तिलहर शाहजहांपुर के साथ हुई हैं।कुछ दिन तक ससुराल वालों ने सही व्यवहार किया लेकिन थोड़े दिन बाद ही मायके से एक कार और दो लाख रुपए लाने की मांग करने लगे जब महिला ने मना किया तो आये दिन उसके साथ मारपीट करने लगे जिसके बाद 28
सितम्बर2024 को ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे दो छोटे बच्चों के साथ घर से निकाल दिया।उसका पति मोटरसाइकिल पर बैठाकर महिला को बच्चों सहित फतेहगंज चौराहे पर छोंड़कर भाग गया।जिसके बाद कई बार मायके वालों ने
समझौता करने का प्रयास किया लेकिन ससुराल वाले बिना दहेज के घर में बुलाने को राजी नहीं हुए।जिसके बाद महिला ने मंगलवार को ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर देकर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।