रामपुर । आज दिनांक 24 दिसंबर 2025 दिन बुधवार को पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के द्वारा थाना मिलक का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय पर बने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट आदि एवं उनके रख रखाव, साफ-सफाई, उनमें अंकित की जाने वाली प्रविष्टयों को चैक किया गया । साथ ही थाना परिसर मे बने कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केन्द्र, साईबर सेल आदि की साफ- सफाई का जायजा लेकर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियन्त्रण, कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा आमजन मानस में सुरक्षा भावना जाग्रत करने के उद्देश्य से थाना मिलक क्षेत्रान्तर्गत मुख्य मार्गों,भीङ भाङ वाले स्थानो एवं बाज़ार में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त गई ।