स्वयंसेवकों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास करता है शिक्षा बर्ग : अनुज पार्थ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

स्वयंसेवकों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास करता है शिक्षा बर्ग : अनुज पार्थ

Saturday, December 27, 2025 | December 27, 2025 Last Updated 2025-12-27T15:50:13Z
    Share
स्वयंसेवकों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास करता है शिक्षा बर्ग : अनुज पार्थ
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी

सप्त दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग का विद्या संस्थान में हुआ आरम्भ


फतेहगंज पूर्वी - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की फतेहगंज पूर्वी इकाई द्वारा क्षेत्र के विद्या शिक्षण संस्थान में सप्त दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग आयोजित किया गया।जिसमें अलग-अलग क्षेत्र से आए हुए करीब 100 शिक्षार्थी प्रतिभा कर रहे हैं।जिसमें वे व्यक्तिगत विकास,व्यक्ति निर्माण, वक्र तत्व कला,योग,प्राणायाम,व्यायाम आदि विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।इस सप्त दिवसीय शिविर में अपनी संस्कृति,संस्कार,देश प्रेम से ओतप्रोत विषयों से वह अपने आपको पूर्ण करेंगे।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अनुज पार्थ ने बताया कि प्राथमिक शिक्षा बर्ग से स्वयंसेवकों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है।जिला संघ चालक डॉक्टर महेश चौधरी,वर्ग कारवां सत्यवीर चौहान ने भी अपने विचार छात्रों के सम्मुख रखे।प्राथमिक शिक्षा वर्ग में अभिमन्यु सिंह,ज्ञान प्रकाश,सुरेश चंद शर्मा विक्रम शर्मा,शशांक अग्रवाल, सतीश अग्रवाल,विनोद कुमार, विनोद मिश्रा,विद्या शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष विनय शर्मा, सुनील मिश्रा,कृष्णा मोहन रावत, अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close