सोशल मीडिया संपादक प्रेम कमल वाष्णेय का निधनः पत्रकारिता, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति
वजीरगंज कस्बे के निवासी और यूपी केसरी के सोशल मीडिया संपादक प्रेम कमल वार्ष्णेय का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में भी इसे अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
स्वर्गीय प्रेम वार्ष्णेय जन संघ और भारतीय जनता पार्टी के एक सक्रिय स्वयंसेवक और कार्यकर्ता रहे थे। संघ में उनके योगदान को देखते हुए ही उनका नाम प्रेम कमल वाष्णेय रखा गया था।
उनके अंतिम संस्कार के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राघव सिंह चौहान ने स्वर्गीय कमल को कंधा दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का बैनर उड़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और नम आँखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
उपस्थित लोगों ने प्रेम कमल वार्ष्णेय को एक कर्मठ, मिलनसार और समाज के प्रति समर्पित व्यक्ति के रूप में याद किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की