रिमोट सेन्सिंग एप्लीकेशन्स के सम्बंध में हुआ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रिमोट सेन्सिंग एप्लीकेशन्स के सम्बंध में हुआ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Monday, December 22, 2025 | December 22, 2025 Last Updated 2025-12-22T12:15:57Z
    Share
रिमोट सेन्सिंग एप्लीकेशन्स के सम्बंध में हुआ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

बदायूँ : 22 दिसम्बर। रिमोट सेन्सिंग एप्लीकेशन्स सेन्टर, उ0प्र0 लखनऊ (विज्ञान एवं की अध्यक्षता में प्रौद्योगिकी) विभाग द्वारा जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। एक दिवसीय कार्यशाला में रिमोट सेन्सिंग एप्लीकेशन्स सेन्टर के वरिष्ठ वैज्ञानिक अमित सिन्हा एवं डा0 कौशलेन्द्र सिंह एवं

 परियोजना वैज्ञानिक डॉ0 जय कुमार मिश्रा एवं हिमांशु कुमार द्वारा रिमोट सेन्सिंग एप्लीकेशन्स सेन्टर में विभिन्न परियोजनाओं में रिमोट सेन्सिंग एवं जी0आई0एस0 तकनीक का उपयोग करके जनपदवार तैयार किये गये डिजिटल डाटाबेस का प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी दी।


इसके अतिरिक्त वैज्ञानिकों द्वारा रिमोट सेन्सिंग, जी0आई0एस0 एवं जी0पी0एस0 तकनीक के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई और यह बताया गया कि इस तकनीक का उपयोग कृषि, राजस्व, भू-संचय, जल-संचय, प्राकृतिक आपदा, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, सिंचाई विभाग, जल निगम, नलकूप, सड़क, 

वन आदि में किया जाता है एवं भुवन पोर्टल पर भी जाकर इस सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अतिरिक्त लिडार तकनीक के बारे में भी जानकारी दी गयी। प्रधानमंत्री गतिशक्ति पोर्टल (पी0एम0जी0एस0पी0) के माध्यम से विभिन्न विभागों के डाटाबेस के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यशाला में समस्त अपर जिलाधिकारी, 

उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, अधिशासी अधिकारी, उप निदेशक-कृषि, कृषि रक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी

, जिला पंचायत अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, सामाजिक वानिकी, जिला विद्यालय निरीक्षक, उपायुक्त-एन0आर0एल0एम0, उपायुक्त मनरेगा, जल निगम, लघु सिंचाई एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया।
----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close