पटवाई। अपने किसी रिश्तेदार की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार कराकर घर वापस लौट रही वृद्ध महिला को रास्ते में एक तेज रफ्तार मारुति की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने वृद्ध महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।लेकिन हालात गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रैफर कर दिया।
मामला पटवाई थाना क्षेत्र गांव गोहराहसनपुर निवासी 70 वर्षीय रेशमिया पत्नी ज्ञान सिंह रविवार को पटवाई थाना क्षेत्र में
अपने किसी रिश्तेदारी में मौत मौत की खबर सुनकर वहाँ गई थी। रिशतेदार का अंतिम संस्कार कराने के बाद वह ई-रिक्शा से अपने घर बापस लौट रही थी तभी जोलपुर मार्ग हनुमान मंदिर के समीप एक तेज रफ्तार मारुति को देख ई-रिक्शा
चालक अपना संतुलन खो बैठा जिसके कारण ई-रिक्शा में बैठी वृद्ध महिला झटका लगने के कारण. मारुति की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई । घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई
।लेकिन इस दौरान चालक अपनी मारुति लेकर मौके से फरार हो गया बाद में पुलिस ने घायल वृद्धा महिला को उपचार के लिए एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा लेकिन डाक्टर ने गंभीर हालत देख उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर के लिए रैफर कर दिया।सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से पुलिस मारुति की तलाश में जुटी हुई है।