बरेली lभारत के प्रथम उप प्रधान मंत्री, भारत रत्न, लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में महानगर कालोनी में 'रन फार यूनिटी' का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम में सैकड़ों स्कूली बच्चों, महिलाओं और महानगर वासियों ने उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया l
कार्यक्रम का शुभारंभ आज रविवार को प्रातः सरदार वल्लभ भाई पटेल सामुदायिक केन्द्र पर खेल , व्यायाम और योग के साथ हुआ। इस अवसर पर शिक्षाविद बाबू राम गंगवार, राजेश कष्यप ने सभी को एकता की शपथ दिलाई। अमित अग्रवाल ने एकता का संदेश देने वाला गीत - एकता, स्वतन्त्रता समानता रहे... देश में चरित्र की महानता रहे....
. गाकर सरदार पटेल के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया। ललित कुमार गंगवार ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं आदर्शों पर प्रकाश डालते हुये जातिगत भेदभाव आर्थिक विषमता के अंतर को मिटाकर एक भारत, सशक्त भारत एवं समर्थ भारत के निर्माण के लिए
सतत् प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर बाबू राम गंगवार ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल केवल राष्ट् पुरुष ही नहीं बल्कि शक्तिपुंज भी थे l सरदार वल्लभभाई पटेल भारत की आजादी के महान नायक और देश की शान थे ल
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल एक लोकप्रिय भारतीय राजनीतिज्ञ थे। उनका पूरा नाम वल्लभभाई झावेरभाई पटेल था। उन्होंने देश के प्रथम उप-प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। वे एक अधिवक्ता भी थे। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता थे जिन्होंने स्वतंत्रता के संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाई l
उन्होंने सभी का आह्वान किया कि देश हित में सरदार पटेल द्वारा किए गये योगदान और उनके द्वारा बताये गये रास्तों का युवा पीढ़ी अनुशरण करे l अपने महापुरुषो की स्मृति और उनके द्वारा किए गए योगदान की जानकारी आने वाली पीढ़ी
की देते रहते का भाव एक सुखद भविष्य की नींव रखता है। कार्यक्रम मे डी.के.सिंह, प्रदीप गंगवार, सुनीन गिरि, सत्यप्रकाश आदि का सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता रही l