फतेहगंज पूर्वी में करणी सेना के कार्यकर्ताओं व हिंदूवादी संगठनों के द्वारा बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

Notification

×

All labels

All Category

All labels

फतेहगंज पूर्वी में करणी सेना के कार्यकर्ताओं व हिंदूवादी संगठनों के द्वारा बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

Sunday, December 28, 2025 | December 28, 2025 Last Updated 2025-12-28T13:15:02Z
    Share
फतेहगंज पूर्वी में करणी सेना के कार्यकर्ताओं व हिंदूवादी संगठनों के द्वारा बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

जनपद बरेली/ फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में करणी सेना के कार्यकर्ताओं के द्वारा आज रविवार को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का फतेहगंज पूर्वी चौराहे पर पुतला दहन किया। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से बांग्लादेश के नेताओं को अच्छा सबक सिखाने एवं बांग्लादेशी मुसलमान को भारत से बाहर भेजने की भी मांग की। गत दिवस दीपू चंद्र दास की जिस तरह से बांग्लादेश में हत्या की गई उसे देखकर देश भर के हिंदुओं में उबाल आ गया है इसी क्रम में आज फतेहगंज पूर्वी में आज संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा हनुमान मूर्ति से मेंन चौराहा तक प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस को जूते की माला पहनाकर बांग्लादेशी भारत छोड़ो के नारे , वंदे भारत और भारत माता की जयकारे भी लगाये व बांग्लादेश मुर्दाबाद के नारे भी लगाये।

करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में इस समय जो हिंदुओं के साथ दुर्व्यवहार एवं उनकी दुर्दशा की गई है उसके विरोध मैं भारत सरकार से ऐसी कार्रवाई की मांग की है जो कि बांग्लादेश सरकार को नजीर बन सके और बाकी के कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से मांग की की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बांग्लादेश को आतंकी देश घोषित करवाया जाए। भारत सरकार का नैतिकता है तो है कि किसी भी देश में अगर हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है तो वह वहां पर अपना विरोध दर्ज करवाये।  

पुतला दहन के दौरान करणी सेना के मडंल उपाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, डॉक्टर यशपाल सिंह, पवन राज मिश्रा पंकज सिंह, हमारे कस्बा के समाजसेवी महेश राठौर, पंकज अग्रवाल, अतुल मिश्रा , पशु प्रेमी विकास ठाकुर ,पुष्पेंद्र गंगवार,अभिषेक मिश्रा, एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष संजय पाठक सहित करणी सेना के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close