फतेहगंज पूर्वी - थाना क्षेत्र के ग्राम उचसिया में एक इको कार में अचानक आग लग गई।आस पास पड़ोस मौजूद लोगों ने
जब कार में आग लगती देखी तो कार के पास पहुंचे और कार सवार युबक को जलती कार से खींच कर बाहर निकाला।
शनिवार देर रात लगभग 11 बजे के समय उचसिया ग्राम से बाहर ग्रामीणों ने एक कार में आग जलती देखी।आग जलता देख ग्रामीण कार के पास पहुचे तो उन्होंने देखा कि कार सवार युवक देवेंद्र पाल निवासी ग्राम गाजीपुर थाना खुदागंज कार में बेसुध पड़ा था।ग्रामीणों ने आनन फानन में देवेंद्र पाल को कार से बाहर खींचा,इतने में ही आग के पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते पूरी कार स्वाहा हो गई।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 व थाना पुलिस को दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह थाना खुदागंज क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर का रहने वाला है।रात में बह अपने गांव वापस जा रहा था,तभी कोहरा अधिक होने के कारण दृश्यता शून्य हो जाने के कारण उसने रास्ते में अपनी कार को रोक लिया,और बह उसके बाद बेशुध हो गया।ग्रामीणों ने आकर उसे बचा लिया।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि सूचना पर मोके पर गये थे।आग के कारण गाडी जल चुकी थी।युवक को सुरक्षित बचा लिया गया है।