राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बदायूं नगर द्वारा वीर बाल दिवस के उपलक्ष मे चार साहिबज़ादों की अमर शहादत की स्मृति में बाल पथ संचलन का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बदायूं नगर द्वारा वीर बाल दिवस के उपलक्ष मे चार साहिबज़ादों की अमर शहादत की स्मृति में बाल पथ संचलन का आयोजन

Sunday, December 28, 2025 | December 28, 2025 Last Updated 2025-12-28T14:12:22Z
    Share
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बदायूं नगर द्वारा वीर बाल दिवस के उपलक्ष मे चार साहिबज़ादों की अमर शहादत की स्मृति में बाल पथ संचलन का आयोजन किया गया।

 यह कार्यक्रम 28 दिसम्बर 2025 को दोपहर 1:00 बजे गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं नगर से प्रारंभ हुआ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विद्यार्थी कार्यविभाग द्वारा बाल स्वयंसेवकों के माध्यम से चार साहिबज़ादों के अद्वितीय त्याग, साहस और राष्ट्रधर्म को स्मरण करते हुए गरिमामय पथ संचलन संपन्न कराया गया। बाल स्वयंसेवकों की अनुशासित पंक्तियाँ एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता ने उपस्थित जनसमुदाय को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बदायूं विभाग के विभाग कार्यवाह श्री जगजीवन राम जी उपस्थित रहे। अपने प्रेरक उद्बोधन में उन्होंने कहा कि चार साहिबज़ादों का जीवन आज के बालकों और युवाओं के लिए साहस, धर्मनिष्ठा एवं राष्ट्रप्रेम की अमर प्रेरणा है।

इस अवसर पर बदायूं विभाग के विभाग प्रचारक आदरणीय सुधांशु जी, नगर संघ चालक आदरणीय डॉ सुवेंद्र जी, सह नगर संघ चालक अनिल जी, बदायूं नगर के नगर प्रचारक तुलसीदास जी, सह जिला कार्यवाह मनोज जी, सह जिला शारीरिक प्रमुख अनुज जी, जिला बाल कार्य प्रमुख नवनीत जी, नगर कार्यवाह अंकित जी , सह नगर कार्यवाह अभिनव सक्सेना जी, नगर शारीरिक प्रमुख कुशाल भारत जी, नगर विद्यार्थी प्रमुख अजय रस्तोगी, नगर प्रचार प्रमुख मुदित जी, देवांश जी, सचिन जी, क्रिषिव जी प्रमुख बड़ी संख्या में सभी स्वयंसेवक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, कार्यकर्ता एवं गणमान्य बंधु उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close