लड़की के साथ दबंगों ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

लड़की के साथ दबंगों ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज।

Wednesday, December 10, 2025 | December 10, 2025 Last Updated 2025-12-10T16:02:08Z
    Share
लड़की के साथ दबंगों ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज।

24 लाइव न्यूज से संवाददाता विनय अग्रवाल की रिपोर्ट।

फतेहगंज पूर्वी।

थाना क्षेत्र के मोहल्ला लेखपाल कॉलोनी निवासी महिला मुन्नी देवी ने थाने में तहरीर देकर दो लोगों भीम और छोटू के खिलाफ उनकी लड़की के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।मुन्नी देवी ने बताया कि वह अपनी छोटी लड़की गोल्डी के साथ बड़ी लड़की के बच्चे की दवाई लेने डॉक्टर के पास गई थी

 जब वह घर वापस आ रही थीं तो रास्ते में छोटू और भीम मिल गए और उन्हें देखकर गालियां देने लगे जब उनकी लड़की गोल्डी ने उन लोगों से गाली देने से मना किया तो उन दोनों ने उसके साथ लात घूँसों के 

मारपीट करने लगे लड़की के साथ मारपीट करते देख आसपास के लोग बचाने आये तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।मुन्नी देवी ने थाने पहुंचकर दोनो दबंगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।


थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसकी लड़की के साथ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close