बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो अत्याचारों के खिलाफ़, पुतला दहन कर जताया विरोध

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो अत्याचारों के खिलाफ़, पुतला दहन कर जताया विरोध

Tuesday, December 23, 2025 | December 23, 2025 Last Updated 2025-12-24T02:25:10Z
    Share
बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो अत्याचारों के खिलाफ़, पुतला दहन कर जताया विरोध 
मिलक। बांग्लादेश देश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ़ अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा बांग्लादेश का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। इस मौके पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि एक ओर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना को देश छोड़कर आने पर भारत में सम्मान शरण दी जाती है 

तो वहीं बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं का खुलेआम कत्लेआम किया जा रहा उनको जिन्दा जलाया है जो कि निंदनीय है। जब इस प्रकार की घटनाएं सामने आती हैं तो दिल दहल जाता है। हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग करते हैं कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के कोई ठोस क़दम उठाए जाएं जिससे कि 

अति शीघ्र हिन्दुओं पर अत्याचार बन्द हों, क्योंकि पूरे देश का हिन्दू आपके साथ है और वह आपसे उम्मीद भी लगाए बैठा है कि आप हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों को अति शीघ्र रोकने हेतु सफ़ल प्रयास करेंगे। रेलवे स्टेशन पर पुतला तैयार किया और तीन बत्ती चौराहा मिलक पर लाकर दहन किया गया। इस मौके पर प्रवीण गौड़, पुष्पेन्द्र गंगवार, सर्वराज यादव, सत्यवीर सिंह, कृष्ण मुरारी शर्मा, मुकेश चंद्रा,

 विशाल दुबे, शिवम् लोधी, विजय पाल लोधी, अनुज मौर्य, जगदीश, कन्हई लाल, हरिओम, राज बहादुर, जितेन्द्र, पुरुषोत्तम, वेदराम, अमित, रामसिंह, पप्पू, सुरेश, बंटी, राजेश, आनन्द बाबू, शनि, सर्वेश हुकुम सिंह, मोहन लाल, दीनदयाल मौर्य एवं नवरत्न आदि लोग मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close