शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर में मनाई गई पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर में मनाई गई पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती

Wednesday, December 24, 2025 | December 24, 2025 Last Updated 2025-12-24T14:22:45Z
    Share
■ *शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर में मनाई गई पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती*
■ *हम सबके आदर्श थे पंडित मदन मोहन मालवीय - आचार्य लालाराम वर्मा*

     विद्या भारती विद्यालय शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर सिविल लाइन्स बदायूँ में पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भैया बहिनों ने मालवीय जी से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत किये, वहीं मुख्य वक्ता राकेश मिश्रा ने मालवीय जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

    कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती की वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष लालाराम वर्मा, मुख्य वक्ता राकेश मिश्रा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार जी ने पंडित मदन मोहन मालवीय जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पंडित मालवीय जी के जीवन से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत

 किये। वहीं मुख्य वक्ता राकेश मिश्रा ने मालवीय जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मालवीय जी एक महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, समाज सुधारक और दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने शिक्षा, राष्ट्रवाद और सामाजिक न्याय के माध्यम से भारत के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 24 दिसंबर, 2014 को उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया। 
    विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने सभी को प्रेरणा देते हुए कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय ने देश की सेवा और आत्मनिर्भरता के लिए शिक्षा पर जोर दिया।

 इसी उद्देश्य से उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की।
     कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष लालाराम वर्मा ने आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय हम सब के आदर्श थे। उन्होंने भारत से बंधुआ मजदूरी जैसी अनेक कुप्रथाओं का अंत किया। पंडित. मालवीय जी को उनकी महानता के लिए 'महामना'

 की उपाधि से सम्मानित किया गया। हमें भी उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए मेहनत से पढ़ाई कर देश और समाज के उत्थान हेतु अच्छे कार्य करना चाहिए। 
   कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य कौशल किशोर पाठक ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य भोलेनाथ पाठक, रूपेंद्र सिंह, सुबोध कुमार, नरेश पाल सिंह,

 निरंजन सिंह, अविलेश यादव, मुकेश तिवारी, जयप्रकाश, देवेंद्र सक्सेना, राजकुमार गोला, राजीव सिंह, पुष्पा श्रीवास्तव, आयुषी, पूजा शर्मा, पूनम चौहान, रिया राजपूत, ज्योत्सना सिंह, अंचल पाठक, कंचन गुप्ता, प्रियंका सिंह, सुमन शर्मा आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close