प्राथमिक शिक्षा वर्ग में शिक्षार्थियों ने किया मातृ हस्त भोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्राथमिक शिक्षा वर्ग में शिक्षार्थियों ने किया मातृ हस्त भोजन

Tuesday, December 30, 2025 | December 30, 2025 Last Updated 2025-12-30T15:35:46Z
    Share
प्राथमिक शिक्षा वर्ग में शिक्षार्थियों ने किया मातृ हस्त भोजन

माताओं ने अपने हाथ से भोजन परोस खिलाया

संवाद सूत्र जागरण फतेहगंज पूर्वी - क्षेत्र के विद्या शिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की फतेहगंज पूर्वी इकाई द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग में छठे दिन 
क्षेत्र की माताओं के द्वारा बना कर लाये गये भोजन को ग्रहण किया गया।
मंगलवार को प्राथमिक शिक्षा बर्ग में दोपहर के भोजन के समय क्षेत्र की माताएं बहने अपने हाथों से भोजन बनाकर शिविर के शिक्षार्थियों के लिए भोजन लेकर गई।उसके बाद उन्होंने अपने हाथों से शिक्षार्थियों को भोजन परोसा और बड़े ही प्यार के साथ अभ्यार्थियों को भोजन खिलवाया।उसके बाद माताओं व शिक्षार्थियों के बीच परिचय हुआ।शिविर में सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत हुआ।शिविर में प्रांत कार्यकारणी सदस्य सुरेश चंद्र शर्मा,सह बिभाग प्रचारक अमित कुमार,जिला संघ चालाक डॉ महेश चौधरी,जिला कार्यवाह अभिमन्यु सिंह,जिला प्रचारक अनुज पार्थ,सह जिला बौद्धिक प्रमुख अनुज शर्मा,वैशाली गुप्ता,ममता पाठक,अर्चना पाठक,सुरेखा पाठक,लज्जावती,सुमन राठौर,अनुराधा शर्मा,माया देवी,चम्मो देवी,सपना अग्रवाल,रेनू अग्रवाल,खुशबू आदि मौजूद रही।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close