थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Saturday, December 13, 2025 | December 13, 2025 Last Updated 2025-12-13T12:14:31Z
    Share
*प्रेस नोट दिनांक 13.12.2025*

थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
*सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं के निर्देशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सिविल लाईन श्री हरेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त रजत प्रताप सिंह पुत्र राजीव कुमार सिंह निवासी 188 डी फ्रेन्टस अपार्टमेन्ट सिलवेशन आर्मी रोड थाना कोतवाली जनपद बरेली को गिरफ्तार किया गया ।

*घटना क्रम :-*
           दिनांक 10/11.12.2025 की रात्रि मे समय करीब 00.30 बजे थाना सिविल लाइन पर सूचना मिली थी कि मिशन स्कूल ब्लड सेन्टर के सामने अलापुर रोड पर एक्सीडेन्ट हो गया है जिसकी सूचना पर चीता मो० पर तैनात का0 42 लवनेश कुमार व का0 1227 पवन कुमार घटनास्थल पर मिशन स्कूल ब्लड सेन्टर के सामने अलापुर रोड पर पहुँचे 

तो जाकर देखा तो सडक किनारे खडे ट्रक न0. UP24T 5382 मे गाडी थार न0. UP25EA 2323 रंग काला ट्रक के पीछे घुसी थी और क्षतिग्रस्त थी गाडी चालक रजत प्रताप सिंह पुत्र राजीव कुमार सिंह निवासी 188/डी फ्रेन्डश अपार्टमेन्ट शिलवेसन आर्मी रोड सिविल लाईन बरेली से वार्ता की गयी

 तथा गाडी घुसने के बारे मे जानकारी करनी चाही तो गाडी चालक रजत प्रताप सिह एकदम गाली गलौज करने लगा मौके पर चीता कर्मचारीगणो द्वारा समझाने का प्रयास किया तो नहीं माना और चीता कर्मचारीगणो के साथ मारपीट शुरू कर दी जिससे का० लवनेश कुमार के चहरे, आख व कान पर काफी चोटे आई है मौके पर अन्य काफी लोग इकठ्ठा हो गये। चालक रजत प्रताप सिंह मौके से भाग गया।

 प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन मय फोर्स के मौके पर पहुँचे, रोड पर खडे दोनो एक्सीडेन्टल वाहनो को जनता के व्यक्तियो के सहयोग से थाने पर खडा कराया गया तथा का0 42 लवनेश द्वारा मेडीकल परीक्षण उपरान्त दी गई तहरीर के आधार पर थाना पर मु0अ0स0-600/25 धारा- 115(2)/352/321/132 बीएनएस बनाम रजत प्रताप सिंह के विरूद्ध पंजीकृत हुआ।

 दौराने विवेचना अभियोग उपरोक्त में सिविल लाईन पुलिस द्वारा घटना कारित करने वाले अभियुक्त रजत प्रताप सिंह पुत्र राजीव कुमार सिंह निवासी 188 डी फ्रेन्डस अपार्टमेन्ट सिलवेशन आर्मी रोड थाना कोतवाली जनपद बरेली को आज दिनांक 13.12.2025 को थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार बदायूं भेजा गया।
 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close